Mahila Group Loan Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए भारत सरकार ने काफी सारी योजनाएं चलाई गई हैं। हमारे देश में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो समूह में काम करना पसंद करती हैं।
जो महिलाएं ग्रुप बनाकर अपना कोई छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहती हैं आज की खबर उनके लिए बहुत जरूरी है। आप सबको बता दे की महिलाओं के फायदे के लिए महिला ग्रुप लोन योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत कुछ महिलाओं का ग्रुप मिलकर आवेदन कर सकता है। आईए जानते हैं क्या है इस योजना का उद्देश्य और किस-किस को मिलेगा इस योजना का लाभ।
क्या है महिला ग्रुप लोन योजना
आप सबको बता दे कि देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए और उनके छोटे व्यापार को बढ़ावा देने के लिए महिला समूह लोन योजनाओं को शुरू किया गया है। अलग-अलग राज्य में इस योजना का नाम अलग-अलग रखा गया है।
उत्तर प्रदेश में महिला समूह लोन योजना को रानी लक्ष्मीबाई महिला समूह योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस लोन का उपयोग महिलाएं अपना खुद का छोटा मोटा कारोबार शुरू करने के लिए, खेती करने के लिए कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ICICI Bank Loan Yojana: ICICI बैंक से मिलेगा बिल्कुल मिनिमम ब्याज दर पर ₹50 लाख रुपए तक का लोन!
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत केवल महिलाओं का समूह आवेदन कर सकता है। समूह में 10 से 20 महिलाओं का शामिल होना जरूरी है।
इस योजना के तहत मिलने वाले लोन पर महिलाओं को बहुत कम ब्याज देना होता है। यह लोन महिलाएं 3 से 5 वर्ष में चुका सकती हैं।
बिहार में भी शुरू हुई है जीविका महिला समूह योजना
उत्तर प्रदेश सरकार की तरह बिहार सरकार ने भी महिलाओं के फायदे के लिए लोन योजना को शुरू किया है, जिसका नाम जीविका महिला समूह योजना है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महिलाओं के समूह में 10 से 15 महिलाएं होनी जरूरी हैं। इस योजना द्वारा आवेदन करने पर मिलने वाले ऋण पर महिला समूह को केवल 1 से 2% तक ब्याज देना होता है। महिलाएं 10 से ₹20000 तक का लोन ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Swayam Loan Yojana: योजना के तहत आवेदन करने पर मिलेगी 95000 रुपये की ऋण मुक्त लोन राशि!
मध्य प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने भी महिला समूह को लोन देने के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं का समूह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 50000 से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं। इस लोन पर महिला उद्यमियों को 6% तक की ब्याज सब्सिडी मिलती है।
यह लोन महिलाओं को 7 वर्ष के लिए दिया जाता है। इस लोन के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 45 वर्ष होनी जरूरी है। इसी तरह तमिलनाडु, राजस्थान जैसे राज्यों में भी महिलाओं के लिए समूह लोन योजना चलाई गई है।